ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राष्ट्रपति भवन के एट होम कार्यक्रम में शामिल हुआ नवगछिया का अभिषेक



राजेश कानोडिया। नवगछिया (भागलपुर)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित डीनर
पार्टी "एट होम" में पहली बार शामिल होकर नवगछिया के युवा अन्वेषक
वैज्ञानिक अभिषेक भगत ने सिर्फ अपने खानदान ही नहीं बल्कि नवगछिया और
बिहार का मान बढ़ाया। जहां उसकी मुलाक़ात राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के
अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस
की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सुमित्रा महाजन सहित अन्य कई
प्रमुख राजनैतिक लोगों से भी हुई।

राष्ट्रपति भवन से मिले डीनर पार्टी के इस आमंत्रण पर अभिषेक भगत के
शामिल होने को लेकर उनके नवगछिया निवासी दादा देवकी प्रसाद भगत सहित माता
सुलेखा देवी और पिता ओम प्रकाश भगत, चाचा प्रवीण भगत एवं गनपत भगत की भी
खुशी का ठिकाना नहीं था। दादा ने तो फोन पर कहा- पोता तुमने तो खानदान का
नाम रौशन कर दिया। देर शाम तक अपने लाल की राष्ट्रपति के साथ झलक पाने के
लिए सभी टीवी से चिपके रहे। जहां समारोह स्थल पर कार से पहुँचते ही गार्ड
ने आकर गाड़ी का दरवाजा खोला। बारिश होने के कारण छाता निकाल कर अंदर ले
गया। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभी लोगों से बहुत देर तक
मिलकर उनकी बातें सुन रहे थे, जो काफी अच्छा लग रहा था। मौके पर भाजपा,
कांग्रेस के कई प्रमुख लोग और दिल्ली का पूरा मंत्रीमंडल मौजूद था।
अभिषेक ने मोदी जी से कहा – मेकिंग इंडिया इनोवेटिव, तो उनका जवाब मिला
बहुत अच्छा। इससे पहले राष्ट्रपति महोदय प्रणव मुखर्जी ने पूछा – कैसे
हो, क्या कर रहे हो ।

राष्ट्रपति भवन में शाम साढ़े चार बजे से आठ बजे तक एट होम पार्टी मे
शामिल अभिषेक भगत बताते हैं कि राष्ट्रपति भवन तो पहले भी कई बार जा चुका
हूँ, लेकिन पहली बार ऐसी किसी एट होम पार्टी पे गया था। जहां देश स्तर के
बड़े बड़े लोगों की वीआईपी लिस्ट में मेरा नाम था। वहाँ पहुँच कर बहुत
अच्छा लग रहा था। जहां अधिकतर पोलिटिकल लोग मौजूद थे। वहाँ डीनर में वेज
और नॉन वेज दोनों तरह की आइटम के साथ इंडियन मिठाई भी शामिल थी। जिसमें
पनीर की सब्जी का स्वाद सबसे बेहतर और अलग हटकर लगा।