भागलपुर में एक सितम्बर को होने वाली प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली
की सफलता के लिए रैली प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित भाजपा, रालोसपा और लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भागलपुर की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देने का आह्वान किया।

इस मौके पर मौजूद बिहपुर के विधायक कुमार शैलेन्द्र ने अपने क्षेत्र से तीस हजार से भी अधिक लोगों को टेम्पु, जुगाड़ गाडी और बस के अलावा साइकिल से सभी स्कूल के छात्रों के रैली में पहुंचाने की योजना की जानकारी दी।
इस दौरान नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन रैली को लेकर अब तक प्रचार प्रसार प्रारम्भ नहीं किया जा सका है। जिसे बिहपुर की तर्ज पर जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही रैली में भी गोपालपुर क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहेगी।
इस बैठक में बांका के विधायक राम नारायण मंडल और गोपालपुर के पूर्व विधायक अमित राणा के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश भगत, पूर्व सांसद अनिल यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम चौरसिया, पूर्व जिला पार्षद अरविन्द यादव, रालोसपा के प्रदेश महासचिव मानकेश्वर सिंह सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।