ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विषहरी पूजा आज, तैयारी पूरी, प्रशासन भी सतर्क


महासती बिहुला की जन्मस्थली नवगछिया में भी भागलपुर की ही तरह सोमवार को बिहुला विषहरी पूजा का आयोजन किया गया है। नवगछिया नगर स्थित विषहरी स्थान, हरि महाराज ठाकुरबाड़ी रोड और कुम्हार पट्टी में पूजा की सफलता में लोग लगे हैं।
हरि महाराज ठाकुरबाड़ी रोड में आयोजित समारोह के आयोजनकर्ता विमल पोद्दार और मुकेश राणा ने बताया कि विषहरी पूजा समारोह काफी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसकी स्थापना सोमवार को प्रातः दस बजे की जायेगी। दिन भर पूजा अर्चना जारी रहेगी। इस मौके पर शाम से भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। देर रात चांदो सौदागर के बेटे बाला लखन्दर से शादी की रश्म अदा की जायेगी। वैसे बिहुला गाथा के गीत तो कई दिनों से गाये जा रहे हैं। वहीँ विषहरी स्थान में पूजा कमिटी के आयोजक कुणाल गुप्ता ने भी बताया कि प्रतिमा सहित पूजा की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
इधर विषहरी पूजा को लेकर नवगछिया पुलिस प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहा है। इस पूजा की पूर्व संध्या पर नव पदस्थापित एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, डीएसपी मुख्यालय वेद प्रकाश मेहता सभी थाना के थानाध्यक्षों के साथ लगातार कई जगहों पर छापामरी में लगे देखे गए।