ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवनिर्मित विद्यालय भवन का हुआ उदघाटन

नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के कनकीटोला में प्राथमिक विद्यालय के चार कमरे के नव निर्मित भवन का मुखिया अमरदीप यादव ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी अध्यक्ष मीरा देवी सचिव दीपमाला देवी पैक्स अध्यक्ष पवन यादव धनेश्वर यादव उर्फ़ कामरेड अखिलेश मंडल चमक लाल मंडल उदय मंडल महेंद्र मंडल एवं शिक्षिका रेखा चौधरी हेमलता कुमारी अंकिता सिंह के अलावा संकुल समन्वयक उदय कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
मौके पर प्रधानाध्यापिक रेखा कुमारी ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन के जमीन दाता भी पंचायत के मुखिया अमरदीप यादव ही हैं। जिनकी वजह से वर्षों से यत्र तत्र चल रहे स्कूल को अपना भवन नशीब हो सका है। समारोह में मौजूद लोगों ने मुखिया जी की प्रशंसा की।