नवगछिया में सावित्री पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में भाग लिया । जिसके तहत स्कूली बच्चों द्वारा शहर की विभिन्न सड़कों पर झाड़ू भी लगाया गया। स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू के निर्देशन में स्कूल से प्रारम्भ हुए इस अभियान में छात्र आलोक राज, आलोक कुमार, रोमेन कुमार, दीपक कुमार, शुभम कुमार, राज तिलक सहित दर्जनों प्रमुख छात्र शामिल देखे गए। जिसमें कई शिक्षक भी शामिल थे।