ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

Live: भारत-इंग्लैंड टी20: टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रहा है इंग्लैंड


इंग्लैंड को चौथा झटका टेस्ट मैच के हीरो रहे जो रूट का लगा. करन शर्मा की गेंद पर रूट 26 रन बनाकर रायडू के हाथों कैच आउट हुए.
दूसरा विकेट मोइन अली के तौर पर गिरा. मोहित शर्मा की गेंद पर मोइन अली बगैर खाता खोले ही आउट हो गए.
इंग्लैंड का पहला विकेट रॉय का विकेट गिरा. मोहम्मद शमी की गेंद पर रॉय 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को बर्मिंघम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
इंग्लैंड की ओर से इस मैच में जेसन राय पदार्पण कर रहे हैं जबकि भारत ने कर्ण शर्मा को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका दिया है.
भारत ने इसके अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम देते हुए मोहित शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है.