ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सड़क दुर्घटना : प्रमुख राजद कार्यकर्ता सहित दो की मौत, दो गंभीर घायल


नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर चौक पर बुद्धवार की दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में जहां बिहपुर के एक प्रमुख राजद कार्यकर्ता बिनय मिश्रा उर्फ़ बिनय बाबा (40 वर्ष) तथा पूर्णिया जिला के बनमनखी निवासी उदय चौधरी  (45 वर्ष ) नामक दो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीँ हरियो निवासी दिगम्बर सिंह तथा पीकप का खलासी मंटू महतो नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।  जिन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अनियंत्रित पिकअप वान ने झंडापुर चौक पर दो बाइक को टक्कर दे मारी। जिससे पहली बाइक पर सवार राजद के प्रमुख कार्यकर्ता बिनय मिश्रा उर्फ बिनय बाबा तथा बिहपुर सीडीपीओ कार्यालय से जुड़े बनमनखी निवासी उदय चौधरी की मौत हो गयी। इसके साथ ही दूसरी बाइक पर सवार हरियो निवासी दिगम्बर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक व्यक्ति और गंभीर घायल बताया गया है। जो पिकअप वान का खलासी पूर्णिया सदर का मंटू महतो बताया जा रहा है।
इस गंभीर सड़क दुर्घटना की खबर सुनते ही राजद के क्षेत्रीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल भी तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुँच गये। जिनके साथ साथ लाल बहादुर शास्त्री उर्फ लड्डू सिंह, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरुण यादव, दीप नारायण सिंह दीपक, राजेन्द्र यादव, अधिवक्ता राम जी बाबू, सुरेश हिसारिया, प्रमोद केडिया सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।