ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया अनुमंडल में सहोड़ा के कटाव पीड़ितों ने किया प्रदर्शन


नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सहोड़ा गाँव के सैकड़ों बाढ़ और कटाव पीड़ितों महिलाओं और बुजुर्गो सहित युवकों ने पूर्व सूचित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में धरना और प्रदर्शन किया। यह धरना और प्रदर्शन इनलोगों द्वारा अपनी पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित था।
इस कार्यक्रम के दौरान सहोड़ा के मुखिया मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व मुखिया सरयुग प्रसाद यादव, उपमुखिया विजय कुमार सिंह, सरपंच खोखा यादव, पंचायत समिति सदस्य छवि लाल यादव, वार्ड सदस्य लड्डू यादव के अलावा परमानन्द सिंह, राम जोत पंडित, महेश लाल यादव तथा अशोक कुमार उर्फ नेता जी ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अखिलेश कुमार को पाँच सौ लोगों के हस्ताक्षर युक्त पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें यह भी जानकारी दी गयी है कि मांगे पूरी नहीं होने पर अगला कार्यक्रम 31 अगस्त को एनएच 31 जाम किया जायेगा तथा 5 सितम्बर को आमरण अनशन भी किया जायेगा।

ये हैं इन बाढ़ एवं कटाव पीड़ितों की मांगें –
तत्काल सूखे अनाज की व्यवस्था जल्द हो।
ऊंचे स्थान पर बसाने की व्यवस्था जल्द हो तथा शिविर लगाकर भोजन की व्यवस्था हो।
घर बनाने के लिये बांस और रस्सी व अन्य सामानों के लिये सहायता राशि प्रदान किया जाय।
स्थायी पुनर्वास के लिये जगह की व्यवस्था जल्द हो।
सभी कटाव पीड़ित परिवारों को इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित किया जाय।