ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भादों महोत्सव पर हुआ दादी का भव्य श्रृंगार और मंगल पाठ


भादों महीने की अमावस्या के मौके पर नवगछिया शीतला मंदिर परिसर स्थित राणी सती दादी के मंदिर में भादों महोत्सव मनाया गया। इस दौरान राणी सती दादी का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही ज्योति पूजन,हवन इत्यादि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस भादों महोत्सव के दौरान द्रोपती देवी सर्राफ के नेतृत्व में दादी के मंगल पाठ का भी आयोजन किया गया। जिसमें वीणा सर्राफ, संगीता सर्राफ, सोनी सर्राफ,सीमा रुंगटा, कुसुम देवी, श्वेता बूबना, लता गोपालका, मंजु केडिया, कंचन खेमका, सुनीता मुनका, कंचन मुनका, पिंकी डोकानिया, बीणा चौधरी सहित दर्जनों राजस्थानी समाज की महिलाएं शामिल थी। इस मौके पर प्रसाद के साथ साथ मेहँदी, बिंदी और चूड़ी भी वितरित की गयी। भादों महोत्सव का यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से देर शाम साढ़े छह बजे तक चला। जहां बच्चो ने भी इस महोत्सव का आनंद लिया। सभी महिलाओं ने राणी सती दादी से लंबे समय तक सुहाग की रक्षा करने का आशीर्वाद भी मांगा। 

महोत्सव के आयोजक हुए सम्मानित
नवगछिया अनुमंडल के खरीक बाजार में आयोजित भादों महोत्सव के सफल और अच्छे आयोजन को लेकर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ भागलपुर द्वारा आयोजकों को भगवान कृष्ण की मूर्ति और भागलपुरी सिल्क की चादर से सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जैन, उपाध्यक्ष विश्वनाथ लाठ, सचिव प्रदीप कुमार जैन, उप सचिव प्रदीप कुमार लाठ, सदस्य अतुल कुमार लाठ, बंटी लाठ, सौरभ कुमार जैन,अजीत कुमार जैन के अलावा मुंबई के मशहूर गायक योगेश दधीच तथा श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के अध्यक्ष अनील केजरीवाल सम्मानित हुए।