ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्कूली छात्राओं को दी गयी कानून की जानकारियाँ


अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया द्वारा रविवार को नवगछिया नगर स्थित इंटर स्तरीय रुंगटा बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर लगा कर न्याय विदों द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति से संबन्धित कानून की जानकारियाँ दी गयी।
इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम वीके सिन्हा, सब जज तृतीय पीसी पाण्डेय, अधिवक्ता ओम प्रकाश चौधरी, शशि शेखर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सह वार्ड पार्षद बिनोद कुमार मण्डल, तूलिका कुमारी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी सहित कई शिक्षक तथा दर्जनों छात्राएं भी मौजूद थी।