केंद्रीय खाद्य मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो राम बिलास पासवान के
68 वें जन्मदिन के मौके पर नवगछिया के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेश कुमार यादव ने अपने प्रोफेसर कालोनी स्थित आवास पर लोगों के बीच मिठाइयाँ बांटी। साथ ही इस मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद यादव, पवन राय, रणधीर यादव,राजेश ठाकुर तथा संतोष यादव सहित सभी लोगों ने श्री पासवान के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना भी की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष परवेश कुमार यादव ने लोजपा सुप्रीमो के राजनैतिक जीवन की चर्चा हुए कहा कि श्री पासवान का राजनैतिक जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। वे इस देश की सेवा करने के लिए आठवीं बार सांसद बने। जो इससे पहले 1977, 1980, 1984, 1989, 1996, 1998, 2004 के बाद 2014 में सांसद चुने गए। जिन्होने अब अबतक खान मंत्री, संचार मंत्री, रेल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह कर देश की सेवा की है।