ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सांसद आज लेंगे कटाव ग्रस्त सहोड़ा गाँव का जायजा


नवगछिया। भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलों मंडल नवगछिया अनुमंडल के कटाव ग्रस्त गाँव सहोड़ा का शनिवार की सुबह जायजा लेंगे। वे शनिवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस ने नवगछिया स्टेशन उतरेंगे। जहां से सीधे सहोड़ा गाँव जायेंगे। वहाँ के ग्रामीणों से मिलकर सारी समस्या की जानकारी लेंगे। इसके बाद अधिकारियों से भी इस मामले में वार्ता करेंगे। वहीं गुरु पूर्णिमा के मौके पर महर्षि मेहीं आश्रम कुप्पा घाट भी जायेंगे। शाम में भागलपुर में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में भी शामिल होंगे। यह जानकारी युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने दी।