नवगछिया के लोजपा नेता प्रवेश कुमार यादव ( 9934443248) के वयोवृद्ध पितामह (दादा) राम स्वरूप प्रसाद सिंह का आज सुबह लगभग 8 बजे प्रोफेसर कालोनी स्थित निज आवास पर ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे। जो अपने पीछे 3 पुत्र, 2 पुत्री, 10 पोता और 10 पोती इत्यादि भरापूरा परिवार छोड़ गए। जिनके अंतिम दर्शन करने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार स्व0 राम स्वरूप प्रसाद सिंह खगड़िया जिला के यदुवंश नगर (भरतखंड) के 35 साल तक मुखिया भी रहे थे। जिनके एक पुत्र अशोक कुमार सिंह स्थानीय बनारसी लाल सराफ़ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।