नवगछिया में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से कई स्कूलों का समय बदल गया है। जिससे सैकड़ों मासूमों को भारी राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार सामान्य समय में मासूमों के स्कूल का समय जहां 9 बजे से शुरू हो जाता था। वहीं अब भीषण गर्मी के मौसम में इसे कई स्कूलों ने बदल दिया गया है। सावित्री पब्लिक स्कूल का समय बदल कर सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े दस बजे का कर दिया गया है। वहीं किड्स प्ले स्कूल का समय साढ़े नौ से बदल कर सुबह 8 बजे से साढ़े दस बजे का कर दिया गया है।