ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया सहित आज देशभर में रामनवमी की धूम


नवगछिया सहित आज देशभर में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना जारी है. सभी जगहों पर नए हनुमान ध्वजा चढ़ाये और फहराये जा रहे हैं. 
नवगछिया के भी नवादा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, स्टेशन वाले बजरंग वली मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, गरीब दास ठाकुरबाड़ी और बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी तथा थाना चौक एवं सिंघीया मकन्दपुर स्थित हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का दौर श्रद्धालुओं द्वारा जारी है. 

माना जाता है कि जब भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था तब पुष्य नक्षत्र था. भगवान श्रीराम का जन्म पुष्य नक्षत्र और कर्क लगन में हुआ था. आज फिर से पुष्य नक्षत्र का संयोग है. नवरात्रि पर्व 31 मार्च से शरू हुआ था, इसके शुरू होने के बाद 9 दिन तक देवी की उपासना की जाती है.
नवगछिया के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित शिव शंकर ठाकुर के मुताबिक आज सुबह 10.03 बजे से पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा जो पूरे दिन रहेगा. इस नक्षत्र में हजारों साल पहले भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इसलिए इस बार राम जन्मोत्सव और पूजन का विशेष महत्व रहेगा.