नवगछिया में आज होने वाली कुछ गतिविधियां इस प्रकार है-
नवगछिया में आज आने वाली ट्रेन 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट विलम्ब से आने की संभावना है। जबकि 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस लगभग 4 घंटा और 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 5 घंटा लेट से आने की सम्भावना है । इसके अलावा 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 14 घंटा लेट से चल रही है। जिसकी वजह से सुबह 8 बजे आने वाली यह ट्रेन रात लगभग 10 बजे आने की संभावना है।
आज से चार दिवसीय चैती छट का कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएगा। जिसके तहत आज नहाय खाय का कार्यक्रम किया जाएगा।
नवगछिया स्थित जीबी कालेज में बदलते जलवायु के दौरान विश्व स्तरीय जल संकट पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का दूसरा और अंतिम दिन ।
भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी के रूप में अबू क़ैसर द्वारा भागलपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में जदयू के अलावा सहयोगी दलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल।
नवगछिया स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में नवाह पारायण यज्ञ के तहत नवाह पाठ जारी है।
वासंतिक नवरात्र का आज चौथा दिन है। जिसके तहत माता कुष्मांडा की आज होगी पूजा। दुर्गा मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु।
