ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दो ट्रेनों की हुई सीधी टक्कर, दो मरे, छह घायल



बीती रात दो ट्रेनों की सीधी टक्कर होने की खबर है। जिसमें दो लोगों के मरने और छह लोगों के घायल होने की खबर है।
अब इस दुर्घटना में चार के मरने और एक दर्जन के घायल होने की खबर आ रही है। वहीं मृतकों की संख्या और बढ़ने तथा घायलों की संख्या तीन दर्जन से भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें कई की हालत गंभीर है।
यह रेल दुर्घटना पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मण्डल में ओबरा स्टेशन के समीप हुई है। जो यूपी के सोनभद्र के समीप है।
रेल अधिकारी ने इस दुर्घटना की पुष्टि भी है।
बनारस शक्तिनगर इंटर सिटी एक्सप्रेस और चौपन कटनी पैसेंजर में हुई है टक्कर।
एक ही ट्रेक पर दोनों ट्रेन के आने से हुई यह दुर्घटना।
जानकारी के अनुसार ओबरा स्टेशन के आउटर पर सी केबिन के पास सिग्नल नहीं होने के कारण चौपन कटनी पैसेंजर रुकी हुई थी। जो चोपन से चल कर कटनी जा रही थी। उसी लाइन पर तेज रफ्तार से आ गयी बनारस शक्तिनगर इंटर सिटी एक्सप्रेस । जिसने पैसेंजर ट्रेन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही चारो तरफ चीख पुकार मच गयी। यह हादसा बीटी रात लगभग 11:30 बजे हुआ।
काफी संख्या में जीआरपी के अधिकारी, जवान और पुलिस बल के अलावा अधिकारियों का दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है।