ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर



भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर 
भागलपुर। नवनियुक्त कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दिल्ली से कार द्वारा भागलपुर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के दौरान कार में सवार उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीनों घायलों का उपचार जारी है। 
जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हो गई है। प्रवीण सिंह कुशवाहा को महज एक महीने पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी थी। उनकी नियुक्ति पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक समर्पित और जमीनी नेता बताया था। पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कुशवाहा ने संगठन के प्रति अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा था कि उनके जीवन में पार्टी और संगठन से बढ़कर कुछ भी नहीं है। वे लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे और उनकी मजबूत पकड़ व जनसंपर्क कौशल को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया था।