जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व ही मंदरोजा निवासी धनंजय मिश्र उर्फ पप्पु मिश्र को जाघ मे गोली लगी थी। उसका इलाज मायागंज अस्पताल मे चल रहा था। पप्पु मिश्र नवगछिया थाना में दिनांक 14 जनवरी 2014 को दर्ज ट्रक लूट कांड संख्या 7/14 का गैर प्राथमिकी अभियुक्त हैं। शुक्रवार के दिन पप्पू मिश्र को मायागंज अस्पताल से डाक्टरों ने डिस्चार्ज किया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही कांड के अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने हिरासत मे ले लिया। आरोपी को मायागंज अस्पताल से एंम्बुलेंस पर ही नवगछिया व्यवहार न्यायालय लाया गया।
नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम पारसनाथ साहु एम्बुलेंस के पास ही जाकर मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा। न्यायाधीश ने जेल मे आरोपी के इलाज करवाने का निर्देश दिया।
इस कांड के अनुसंधानकर्त्ता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने ही इनर्वटर लदे ट्क को लूट कर झारखंड प्रदेश के राजमहल मे ले जाकर खपाने का काम किया था। पुलिस ने राजमहल से ट्क व इनर्वटर बरामद किया था। इस कांड मे अब तक बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी श्याम राय, राकेश राय, राजेश राय, बमबम राय, मदरोजा निवासी पप्पु मिश्र सहित आठ लोगों को गिरफतार कर जेल भेज दिया हैं। इस कांड मे दो आरोपी अभी भी बाहर हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ़तारी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्यायालय के आदेश पर पप्पु मिश्र को पुलिस ने जेल भेज दिया।