नवगछिया में आज 28 फरवरी को भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रेल चक्का जाम के दौरान कई ट्रेनें फंस सकती है। जिसमें राजधानी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस और हाटे बाजारे एक्सप्रेस के अटकने का चांस कम है। कारण कि नवगछिया में यह जाम करने के लिए आंदोलनकारी के लगभग दस बजे स्टेशन पहुँचने का अनुमान है। इससे पहले यदि खगड़िया और कटिहार में ये ट्रेनें आंदोलन का शिकार हो जाय तो बात अलग है।
वहीं नवगछिया में आने वाली ट्रेनें गरीब नवाज एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, टाटा लिंक एक्सप्रेस, साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा पैसेंजर इत्यादि ट्रेनों पर इसका असर पड़ सकता है।
यह अलग बात है कि रेल प्रशासन, रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी इस बंद को लेकर चौकस है। स्टेशन पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। साथ ही दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जा चुकी है।