ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आर्थिक व जाति जनगणना में छूटे हजारों लोगों के नाम, हुआ प्रदर्शन


भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल में आर्थिक व जाति आधारित जनगणना भारी गड़बड़ी की वजह से मज़ाक बन कर रह गयी है। जिसमें हजारों लोगों के नाम छूटे हुए हैं। जिसकी जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद तक को नहीं मिल पायी है। जबकि अब तक इसके प्रारूप का प्रकाशन सभी वार्डों में भी हो जाना चाहिए था। जिसके नहीं होने से आम लोगों तक को तो क्या वार्ड पार्षद तक को सही पता नहीं है। किसका नाम है या किसका नाम नहीं है।
नवगछिया में हुई इस जनगणना में हजारों आम लोगों का नाम शामिल ही नहीं किया गया है। आम लोगों की बात तो दूर कई वार्ड पार्षदों तक का नाम दर्ज किया गया है। जिसे पूरी तरह से घर बैठे टेबल रिपोर्टिंग करार दिया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों में भारी असंतोष पैदा हो रहा है। जिसके फलस्वरूप 6 जनवरी को नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 23 के अनिरुद्ध राय, संतोष साह, रूपेश कुमार, चुनचुन शर्मा, संजय सिंह, पवन कुमार, सुनील पासवान, मानस ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अनुमंडल पदाधिकारी को पार्षद बिनोद मण्डल के नेतृत्व में ज्ञापन भी दिया है। जबकि इससे पहले भी इस मामले को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उठाया गया था।
मौके पर वार्ड पार्षद बिनोद मण्डल ने बताया कि वार्ड संख्या 23 में गणना ब्लॉक संख्या 76, 77, 75-01, 75-02 का प्रारूप 6 जनवरी तक प्रकाशित नहीं किया गया है। जिसकी वजह से दावा आपत्ति की प्रक्रिया कैसे दर्ज कराई जा सकेगी। जहां लगभग 400 परिवारों के नाम दर्ज नहीं हैं। साथ ही बिनोद मण्डल ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध भी किया कि दोषी पर उचित कार्रवाई की जाय।