नवगछिया में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर शनिवार 25 जनवरी को इंटर स्तरीय विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
इस रैली में नवगछिया के एसपी शेखर कुमार अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार, प्रशिक्षु आरडीओ रघुनंदन आनंद तथा सत्य नारायाण पंडित के अलावा सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अजीत कुमार झा, जमील अख्तर तमाल शमसी, बिपिन कुमार, रुंगटा बालिका इंटर विद्यालय के जय प्रकाश यादव, नागरिक मदन प्रसाद सहित
भारी संख्या में इंटर स्तरीय विद्यालय तथा रुंगटा बालिका इंटर विद्यालय के छात्र व छात्राएं इत्यादि काफी लोग शामिल थे।