ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाइक पर ‘‘प्रेस’’लिखवाकर लूटपाट करने वाले दो युवक गिरफ्तार


कानपुर। मोटरसाईकिल पर ‘‘प्रेस’’लिखवा कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किया है.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कई दिनों से ‘‘प्रेस’’ लिखी मोटरसाइकिल वालों की ओर से लूटपाट किए जाने की खबरें मिल रही थीं . बाइक पर ‘‘प्रेस’’ लिखा होने की वजह से यह लोग अक्सर जांच से बच जाते थे . 
प्रवक्ता के अनुसार,शुक्रवार की शाम पुलिस को खबर मिली कि एक काली मोटरसाईकिल पर संदिग्ध युवक घूम रहे है . पुलिस ने उन दोनो को रोक कर तलाशी लेनी चाही तो वह भागने लगे . पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया . बाइक पर आगे पीछे मोटे मोटे शब्दों में प्रेस लिखा था .
पुलिस ने पकड़े गये इन दोनों युवकों राजा वाल्मीकि (लखनऊ) और सुरेश कुमार (कानपुर) की तलाशी ली तो इनके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुये.
पूछताछ में इन लोगों ने माना कि वह लूट की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं . उनका पूरा गिरोह है जो लूटपाट करता है . गाड़ी पर प्रेस लिखा होने के कारण वह लोग पुलिस चेकिंग से बच जाते है.
पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है.