नवगछिया जिला निर्माण समिति के संयोजक सत्येंद्र नारायण चौधरी ने बताया कि जिला बनाने की मांग को लेकर अन्ना हजारे की तरह सत्याग्रह और आंदोलन किया जायेगा। नवगछिया जिला को पूर्ण जिला का दर्जा मिले यह लिखा हुआ टोपी पहन कर आंदोलन मे भाग ले रहे हैं। 27 जनवरी को अनुमंडल परिशर में चार घंटे का सत्याग्रह व धरना दिया जाएगा। मांग पूरा होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस आशय का मांग पत्र मुख्यमंत्री को भागलपुर आगमन के दौरान सौंपा जायेगा। ज्ञातव्य को नवगछिया को पुलिस जिला 1992 में ही घोषित किया गया है। अनुमंडल कार्यलय के पास अस्सी एकड़ जमीन हैं। न्यायिक विभाग के अधिकांश कार्यलय का पदस्थापना हैं। नवगछिया जिला बनने के लिए पूरी अर्हता रखता हैं। इस मौके पर अधिवक्ता महासचिव सुरेद्र नारायण मिश्र, अध्यक्ष लालमोहन मंडल, जिला निर्माण समिति के संयोजक सत्येद्र नारायण चौधरी, मो लल्लु रहमान, केसरी कुमार गोस्वामी, अखिलेश कुमार, उमेश कुमार गुप्ता, कमलेश्वरी मंडल, राकेश चैधरी, रवीद्र कुमार, मौजूद थे।