मेट्रो सेवा के बाद देश को अब मोनो रेल का तोहफा मिलने वाला है। और इसकी शुरुआत होने वाली है मुंबई से। आज एमएमआरडीए मोनोरेल के पहले फेज का अंतिम ट्रायल करेगी। इसके बाद फरवरी के पहले हफ्ते से यात्री मोनोरेल में सफर कर पाएंगे।
पहले फेज में मोनोरेल वडाला से चेंबूर तक का सफर तय करेगी। ये दूरी 9 किमी की है। इसके लिए पहले लोगों को बस या लोकल ट्रेन बदल कर सफर करना पड़ता था, जिसमें करीब 1 घंटा लगता था। मोनो रेल से लोगों को इस लंबे और बोझिल सफर से निजात मिलेगी, और ये सफर वो महज 19 मिनट में तय कर पाएंगे। हर मोनोरेल में चार डिब्बे होंगे और एक बार में 550 लोग इस एयरकंडीशन रेल का फायदा उठा सकते हैं।
