दिल्ली कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) को बेहतर बनाने के लिए होने वाले कार्य के चलते दो फरवरी को रात आठ बजे से तीन फरवरी को तड़के तीन बजे तक यात्री आरक्षण प्रणाली बंद रहेगी।
इस अवधि के दौरान चार्ट बनाने का काम, टच स्क्रीन, चालू आरक्षण व निरस्तीकरण, दिल्ली के आइआरसीटीसी टिकट और टेलीफोन नंबर 139 के माध्यम से होने वाली दिल्ली पीआरएस की पूछताछ प्रणाली बंद रहेगी। हालांकि, राष्ट्रीय रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली पर ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान से संबंधित सभी सूचनाएं उक्त अवधि के दौरान उपलब्ध रहेंगी।
