बुद्धा भट्ठी कार्तिकेय होंगे भागलपुर के नए जिलाधिकारी
बिहार सरकार ने शुक्रवार को दस आईएएस समेत 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने चार जिलें के चार डीएम और तीन जिलों में नए डीडीसी के भी तबादला किये हैं।
इस तबादला के तहत रमण कुमार अब बक्सर के नए डीएम होंगे। बुद्धा भट्ठी कार्तिकेय होंगे भागलपुर के नए जिलाधिकारी। साकेत कुमार को बांका का नया डीएम बनाया गया है। विनोद कुमार गुंजियाल को वैशाली का डीएम बनाया गया है।
जबकि आलोक रंजन को राजगीर का एसडीओ। रतन पाटिल को नालंदा, राजीव रौशन छपरा व विजय कुमार को गया का नया डीडीसी बनाया गया है। इसी प्रकार विनोद कुमार गुंजियाल को वैशाली का नया डीएम बनाया गया है।