ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुई दो गिरोह के बीच गोलीबारी, एक की हुई हत्या


नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो गाँव के समीप गुरुवार की शाम हुई दो गिरोह के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस घटना स्थल को रवाना हो गयी है।
वहीं इस घटना की पुष्टि नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने करते हुए बताया कि इस गोली बारी की घटना में मारा गया व्यक्ति हरियो निवासी मनोज कुमार सिंह भी अपराधी प्रवृत्ति का था। जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस द्वारा उसकी लाश को पोस्ट मार्टम कराने के लिए नवगछिया लाने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह ने भी हमलावरों पर रायफल से गोली चलायी थी। जो रायफल में ही फंसी रह गयी। जिसकी वजह से मनोज अपनी जान की रक्षा नहीं कर सका। चर्चा है कि हमलावर मनोज की रायफल भी ले भागे हैं। इस हत्या का मामला गिरीश हत्या कांड से जुड़ा बताया जा रहा है।