ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज होगा भारतीय महिला बैंक का उद्घाटन


अब महिलाओं को अपनी मनपसंद किचन बनवाने के लिए भी लोन मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं डे-केयर सेंटर जैसे छोटे कारोबार के लिए भी अब कर्ज मिल पाएगा। और ये सब संभव हो पाएगा खास महिला बैंक के जरिए जिसका उद्घाटन आज मुंबई में होगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी बैंक का उद्घाटन करेंगे।

इस वित्त वर्ष के बजट में वित्त मंत्री ने महिला बैंक का प्रस्ताव रखा था और उसके लिए 1000 करोड़ रुपये पूंजी आवंटित की गई थी। भारतीय महिला बैंक का फोकस महिलाओं के सशक्तिकरण पर होगा।

शुरुआत में बैंक की 7 ब्रांच होंगी जिसके तहत मुंबई, बंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई में ब्रांच खुलेंगी और अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी में भी ब्रांच होगी। वहीं मार्च 2014 तक महिला बैंक की 25 ब्रांच खोलने की योजना है।

भारतीय महिला बैंक की पहली चेयरपर्सन ऊषा अनंतसुब्रमण्यम का कहना है कि इस बैंक में महिलाओं को किचन बनाने के लिए कर्ज मिल सकेगा। साथ ही डे केयर बनाने के लिए भी कर्ज मिलेगा। इस बैंक में आरडी में इंश्योरेंस प्रोडक्ट जुड़ा होगा।