ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

'फेलिन' तूफान से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें


छत्तीसगढ़ में समुद्री तूफान फेलिन के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीन रेलगाडियां रद्द कर दी है.
रेलवे ने  3 ट्रेनों को आंशिक रूप से रायपुर से बिलासपुर के बीच खत्म कर दिया गया है और 6 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं.
ओडिशा-विशाखापट्टनम के बीच चलने वाले देश भर के तकरीबन 56 ट्रनें रद्द कर दी गई हैं और 16 ट्रनों को डायवर्ट कर दिया गया है.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के प्रवकता रतन बसाक ने बताया कि कोरबा विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस, दुर्ग पुरी एक्सप्रेस तथा दुर्ग विशाखापट्टनम पैसेन्जर को रद्द कर दिया गया है.
इसके अलावा अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस एवं कुर्ला भुवनेश्वर एक्सप्रेस को बिलासपुर में तथा बिलासपुर तिरुपति एक्सप्रेस को रायपुर में रोक दिया गया है.
उन्होंने बताया कि हावड़ा सिकन्दराबाद एक्सप्रेस, हावड़ा चेन्नई एक्सप्रेस, हावड़ा हैदराबाद एक्सप्रेस, हावड़ा चेन्नई एक्सप्रेस तथा गौहाटी त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग नागपुर बल्लारशाह केजीपेट होकर रवाना किया जायेगा.