ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

झारखंड में पायलिन तूफान का असर, तेज बारिश


ओडिशा में आये चक्रवाती तूफान \'पायलिन\' का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. रांची में सुबह से तेज बारिश हो रही है.
महातूफान 'पायलिन' शनिवार रात को ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. यह चक्रवाती तूफान रविवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंच गया, दोनों राज्यों में तेज बारिश हो रही है.
तूफान की वजह से पूर्व राज्य के कई जिलों में शनिवार दोपहर बाद से तेज हवाएं और बारिश शुरू हो रही है. रांची सहित  खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो में काफी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग ने इसका असर 15 अक्तूबर तक रहने की आशंका जतायी है.
वहीं बिहार भी रविवार को ही पहुंचेगा और सोमवार को उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा. तूफान के खतरे को देखते हुए छह राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है.
हालांकि तूफान का रफ्तार कम हुआ है. अब तूफान का रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा रह गया है, जो शनिवार को आंध्रप्रदेश और ओडिशा में 200 किलोमीटर प्रति घंटा था, जिससे दोनों राज्यों के तटीय इलाकों भारी तबाही की खबर है. हालांकि प्रशासन ने आठ लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. फिर भी भीषण तूफान से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है.
ओड़िशा में बचाव और राहत कार्य के लिए रांची से सेना की पांच टुकड़ियों को भेजा गया है. इसके अलावा रांची, रामगढ़ और जमशेदपुर में सेना को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. रांची में एयरफोर्स के एयरबेस को हाइअलर्ट पर रखा गया है.