ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में सोमवार की सुबह होगा कलश विसर्जन, प्रतिमा शाम में


नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों में जहां रविवार को नवमी पूजा एवं हवन के साथ नवरात्र का उत्सव पूरा हो गया। वहीं सोमवार की सुबह कलश विसर्जन कर दिया जायेगा | लेकिन प्रतिमा का विसर्जन शाम में ही किया जाएगा | 
रविवार की सुबह से ही हल्की हल्की हो रही वर्षा ने शाम तक तेज रफ्तार पकड़ ली | जिसकी वजह से सभी जगहों पर मेला का आयोजन फीका ही रहा । इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा । नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बंगाली ढाक की थाप के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया | जो श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण बना रहा |