ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में फिर मिली एक अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गयी लाश


नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में रविवार की सुबह फिर एक अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गयी लाश मिली है। जहां इस घटना ने नवगछिया पुलिस का चैन छीन लिया है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार कहीं से हत्या कर इस लाश को लाकर गाँव की बीच सड़क पर गिरा दिया गया है।
इस मामले में नवगछिया के एसपी शेखर कुमार ने बताया कि मामला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गाँव का है। जहान्वी चौक से छोटी परवत्ता गाँव जाने वाली 14 नंबर सड़क पर यह अज्ञात महिला की लाश रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा देखी गयी। जिसे सुबह लगभग चार और साढ़े चार बजे के बीच लाकर फेंका गया है।
नवगछिया एसपी के अनुसार यह अज्ञात महिला शादी सुदा प्रतीत होती है। जिसके पैर में पायल, हाथ में एक अंगूठी तथा कान में बाली भी है। जिसकी पहचान नहीं हो पायी है। महिला के छाती और पीठ पर कई जगहों पर चाकू से वार के निशान प्रतीत हो रहे हैं।  जिसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला किसी खास दुश्मनी या ऑनर किलिंग का भी हो सकता है।
बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में अज्ञात महिला की लाश मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस पुलिस जिला क्षेत्र में अज्ञात महिलाओं की लाश बरामद की गयी है।