ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बुराई पर विजय का संकल्प 'दशहरा' आज


भगवान श्रीराम का विजय पर्व (रावणदाह-दशहरा) 13 अक्टूबर 2013 रविवार को ही निर्विवाद रूप से सारे देश में मनाया जा रहा है |
नवरात्र पूरा होते ही आश्विन शुक्ल दशमी को विजय दशमी कहते हैं. इसका निर्णय अपराह्न व्यापिनी दशमी तिथि, श्रवण नक्षत्र तथा अन्य लगभग दस योगों के आधार पर किया जाता है. श्रवण नक्षत्र से युक्त अपराह्न व्यापिनी दशमी सर्व श्रेष्ठ मानी गई है. यथा:-
।। आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये।।
।। श्रवणर्क्षे यदा काले सा तिथिर्विजयाभिदा।। (ज्योर्तिनिबन्ध)

इस वर्ष विक्रम संवत् 2070 में आश्विन शुक्ला दशमी रविवार अंग्रेजी तारीख 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 17 मिनट से आरम्भ होकर संपूर्ण रात्रि विद्यमान रहेगी. श्रवण नक्षत्र तो रविवार को सूर्योदय के पूर्व ही आरम्भ होकर अगले दिन प्रात: 5 बजे तक रहेगा. स्पष्ट ही है कि दशमी तिथि तथा श्रवण नक्षत्र दोनों ही अपराह्न काल को स्पर्श कर रहे हैं.
अत: भगवान श्रीराम का विजय पर्व (रावणदाह-दशहरा) 13 अक्टूबर 2013 रविवार को ही निर्विवाद रूप से सारे देश में मनाया जाएगा. इस दिन राज्य वृद्धि की भावना और विजय प्राप्ति की कामना वाले राजा विजय काल में शस्त्र व अपराह्न में स्वपुर से बाहर जाकर ईशान कोण में शमी वृक्ष का पूजन करते हैं.
इससे अमंगल का नाश पापों का शमन होता है. वैश्यगण -कलम-दवात का पूजन, बही-खातों में जुआरा रखते हैं. इस दिन नील कंठ पक्षी का दर्शन अन्यंत शुभ माना जाता है. अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कृष्णदत्त शर्मा के अनुसार धर्म सम्मत प्रमाणिक केतकी चित्रापक्षीय दृश्य गणित के अनुसार मध्याह्न 1 बजे तक नवमी तिथि की उपलब्धता होने से श्री महानवमी, कन्या पूजन, सरस्वती विसर्जन होगा.
वीवीआईपी का रहेगा तांता : श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी के मंत्री रवि जैन के अनुसार संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत 39 देशों के राजनयिकों ने दशहरा देखने की अनुमति दी है.
बॉलीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल : लवकुश लालकिला के बाड़ा मंत्री अशोक अग्रवाल ने कहा कि मंच पर अभियनेता अक्षय कुमार न सिर्फ रावण का वध करेंगे बल्कि वे लीला में राम के प्रतीक पोशाकें, आभूषण धारण कर तीर कमान से पुतलों के दहन प्रक्रिया के साक्षी भी बनेंगे.
वहीं मंगोलपुरी वक्त क्लब द्वारा कला मंदिर महोत्सव एवं बाल गोपाल रामलीला समिति द्वारा एच 32 वाला पार्क सेक्टर-3 रोहिणी में आयोजित दशहरा महोत्सव में बालीवुड के धूम मचाएंगे.