चक्रवाती महातूफ़ान फेलिन का असर नवगछिया में भी रविवार की सुबह आठ बजे से दिखने लगा है | जहां रह रह कर बूँदा बाँदी तो कभी वर्षा हो रही है | जिसकी वजह से पूरे नवगछिया क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगा नवरात्र मेला भी प्रभावित होने लगा है |
भयंकर तूफान या भारी वर्षा के भय से नवगछिया बाजार, तेतरी, नगरह, भ्रमरपुर इत्यादि मंदिरों और पूजा पंडालों के समीप श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम नजर आ रही है | साथ ही दूकानदारों की संख्या भी कम हो गयी है | लोग जल्दी जल्दी अपने घरों को वापस हो रहे हैं |
यह अलग बात है कि अब तूफान के कमजोर होने की सूचना मिल रही है | इसके बावजूद भी इसका असर जारी ही है | सर्द और पुर्वा हवा भी चल रही है |
