ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में याद किए गये मणिराम राम सिंह उर्फ 'गुरुजी'


नवगछिया में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक महान स्तम्भ धरती पुत्र स्व0 मणिराम राम सिंह गुरुजी याद किए गये | सातवीं पुण्य तिथि के इस मौके पर गुरुजी के चित्र के साथ भाकपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया शहर में एक शोभा यात्रा भी निकाली | जो पूरा नवगछिया शहर का भ्रमण कर वापस पार्टी कार्यालय पहुंची | जहां एक संकल्प सभा का आयोजन भी किया गया |
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गुरुजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि भी अर्पित की |