मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया जागृति शाखा द्वारा रविवार को स्थानीय बालभारती विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 महिलाओं के स्वास्थ्य की बॉडी स्केनर मशीन से जांच हुई।
बालभारती के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, नवगछिया शाखा अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, नवगछिया समाचार के सम्पादक राजेश कानोडिया, विराटनगर के शैलेंद्र सेठीया, नवगछिया जागृति शाखा की अध्यक्ष वीणा सर्राफ, सचिव बबीता वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन किया। जहां मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका कंचन सिंघानियाँ सह संयोजिका वीणा चौधरी के अलावा शालिनी चिरानियाँ, शालिनी चौधरी, पूजा पंसारी, रूपा पंसारी, ममता पंसारी, संगीता सर्राफ, रेणु देवी हिसारिया की मौजूदगी देखी गयी। जहां मौके पर शैलेंद्र सेठीया, बालकृष्ण पंसारी, वरुण केजरीवाल, मोनु सिंघानिया ने सराहनीय योगदान किया।