ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

'2016 में रिटायर नहीं होंगी सोनिया गांधी'



यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी 2016 में राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। सोनिया ने इस संबंध में आई खबरों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी संन्यास लेने की बात नहीं कही है।
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के मुखिया रामविलास पासवान ने यह जानकारी मीडियाकर्मियों को दी। शुक्रवार को वह सोनिया से मिलने आए थे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सोनिया गांधी 2016 में रिटायर नहीं हो रहीं। बकौल पासवान, 'सोनिया गांधी से बातचीत के दौरान जब मैंने उनसे रिटायर होने के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।' सोनिया गांधी ने उन्हें बताया कि उन्होंने कभी किसी से रिटायरमेंट की बात नहीं की। यह मजह अफवाह है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब '24 अकबर रोड' में यह दावा किया है कि कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी साल 2016 में रिटायर हो जाएंगी। किताब में यह दावा किया गया है कि सोनिया जब 70 साल की हो जाएंगी तब राजनीति से संन्यास ले लेंगी। लेखक के मुताबिक, कांग्रेस प्रेजिडेंट ने अपनी इच्छा से अपने पिछले जन्मदिन (09 दिसंबर 2012) पर पार्टी के बड़े नेताओं को अवगत कराया। यही वजह है कि पार्टी ने उनके बेटे राहुल गांधी को बड़ी भूमिका सौंपी। किताब के मुताबिक, सोनिया गांधी के फैसले से कांग्रेस पार्टी में बेचैनी है।