ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीबीएसई के पेपर अब होंगे ऑनलाइन


सीबीएसई अब परीक्षा में डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को बेहतर व सुरक्षित बनाने के लिए पेपर को ऑनलाइन करने की तैयारी में है। ये ऑनलाइन पेपर क्लास नवीं व दसवीं के कुछ विषयों के लिए तैयार किए जाएंगे। इनमें इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर, हिंदी, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और कम्युनिकेटिव संस्कृत शामिल हैं।
सीबीएसइ ने यह निर्णय इस सेशन के लिए लिया है। इसमें ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए दो यूनीक पेपर के सेट स्कूलों को दिए जाएंगे। पहले सीबीएसइ की ओर से प्रश्न पत्र सीडी में स्कूलों को भेजे जाते थे। इस बार यूनिक प्रश्न पत्र जनरेट किए जाएंगे। यह सेट 12 सितंबर को स्कूलों को भेजे जाएंगे। साथ ही बोर्ड 20 सितंबर तक मार्किग स्कीम भी स्कूलों को देगा।
बोर्ड इस बार वेब बेस्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है। इसका नाम सीबीएसई इंटीग्रेटेड टेस्ट मैनेजमेंट (सीबीएसई आईटीएमएस)है। स्कूल चाहें तो इन दोनों प्रश्न पत्रों के सैट को मिक्स कर सकता है। इससे पेपर की भी बचत होगी। पहले जब सीडी में पेपर आता था तो उसका पूरा प्रिंट आउट लेना होता था। इसमें हिन्दी व अंग्रेजी भाषा के पेपर शामिल रहते थे। सॉफ्टवेयर होने की वजह हर पेपर को निकालने की जरूरत नहीं होगी।