नवगछिया, भागलपुर, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पुर्णिया सहित बिहार के अलावा कई राज्यों के ख्याति प्राप्त स्वामी आगमानंद जी महाराज के देव तुल्य पिता यदु नन्दन पाण्डेय जी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया | वे 76 वर्ष के सेवा निवृत शिक्षक थे | जिनको स्वामी आगमानन्द सहित तीन पुत्र एवं एक पुत्री है |
परिजनों के अनुसार स्व0 पाण्डेय की तबीयत अचानक शनिवार को बिगड़ गयी | जिनहे बेहतर उपचार हेतु भागलपुर लेजाया जा रहा था | इसी दौरान पकारा गाँव के समीप तेज हृदयाघात के कारण उनका शरीर शांत हो गया | उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गाँव नगरह में ही रखा गया है | जिनका अंतिम संस्कार द्वितीय पुत्र लक्षमन पाण्डेय द्वारा रविवार को तिनटंगा घाट किनारे किया जाएगा |
उनके निधन पर शिव शक्ति योग पीठ के अध्यक्ष अनिमेष सिंह, बाबा कुन्दन सिंह, पप्पू भगत, प्रवीण जयसवाल, अशोक शर्मा, विजय भगत, पं0 शिव शंकर ठाकुर, पारस हरिकुंज,राज कुमार सिंह, विमल चिरानिया, भोला शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है |
unke