देश के लोग रोजगार चाहते हैं, न कि राहुल गांधी | अब यह देश बदलाव चाहता है इसलिए नरेंद्र मोदी को लाना होगा | नरेंद्र मोदी के नाम पर बिहार में नितीश कुमार ने गठबंधन को तोड़ दिया | अब वो जमाना चला गया, जब राजा का बेटा ही राजा बनाता था | अब एक गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है | आज नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सभी विरोधी हाथ मिला रहे हैं | लेकिन सारा देश उनके साथ है | इसलिए अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे |
उपरोक्त बातें बिहार भाजपा के प्रमुख नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही | वे शनिवार को भागलपुर जिले के नवगछिया कचहरी मैदान में आयोजित विश्वासघात रैली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे |
मोदी ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नितीश कुमार ने कांग्रेस से समझौता कर रखा है तो इसका खुलकर ऐलान कर दें | रघुराम राजन कमिटी का मुखौटा नहीं पहनें | इसके अलावा भागलपुर के लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा कि भागलपुर में हैडलूम पार्क के लिए 25 एकड़ जमीन कहलगांव में बिहार सरकार नहीं दिला सकी | जिससे वह योजना वापस हो गयी | इसके अलावा भागलपुर का फूड पार्क भी जमीन के अभाव में दूसरी जगह चला गया | जिससे तीन हजार बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता था | यहाँ स्टार सीमेंट कंपनी का कारख़ाना लगाने के लिए कंपनी के लोग 50 लाख से ज्यादा खर्च कर वापस चले गए | उन्हें कोई मदद नहीं मिली | साथ ही अमृत सीमेंट कंपनी भी वापस चली गयी | बिहार सरकार केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन नहीं दे पा रही है | जो इस समय भाड़े के मकान में चल रहे हैं |
सुशील मोदी ने केंद्र सरकार और राहुल गांधी पर भी करारी टिपन्नी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दागी प्रत्यासी के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के विरुद्ध केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाया | जहां सोनिया गांधी भी मौजूद थी | उस समय क्या राहुल गांधी सो रहे थे | अब नाटक कर रहे हैं कि उस अध्यादेश को फाड़ कर फेंक दें | यह नाटक देश की जनता के सामने बंद करें | उसने देश के प्रधानमंत्री को जलील किया है | अगर कोई भी अपना स्वाभिमान बेच कर काम करेगा रो देश उसे कभी भी माफ नहीं करेगा |
भाजपा की इस विश्वासघात रैली का संचालन नवगछिया जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा कर रहे थे | जिसे राजीव प्रताप रुड़ी, गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, डॉ0 प्रेम कुमार, डॉ0 सीपी ठाकुर, गोपाल नारायण सिंह, जनार्दन सिंह सिगरीवाल, प्रदीप सिंह, रमा देवी, कुमार शैलेंद्र, कुमार अमन इत्यादि ने भी संबोधित किया |