ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर जिला में बाढ़ पीड़ित परिवार की संख्या लगभग एक लाख होने का अनुमान


इस साल बिहार में आयी बाढ़ के दौरान भागलपुर जिला में बाढ़ पीड़ित परिवार की संख्या लगभग एक लाख होने का अनुमान है |
यह अनुमान किसी और का नहीं बल्कि भागलपुर के जिलाधिकारी प्रेम सिंह मीणा का है | 
जिसमें से 47 हजार 490 परिवारों को 7 करोड़ 12 लाख 35 हजार रुपये अनुदान के रूप में वितरित किया जा चुका है |
इसके अलावा 53 हजार 713 परिवारों के बीच एक एक क्विंटल खाद्यान्न भी वितरित किया गया है |
भागलपुर जिले में 34 हजार 945 हेक्टेयर फसल क्षति का आकलन किया गया है |
जिला में 380 क्विंटल पशु चारा का भी वितरण किया गया है |