ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मारवाड़ी युवा मंच ने किया शिक्षकों को सम्मानित


मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा द्वारा शुक्रवार को शिक्षक दिवस को लेकर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य सह शिक्षक वरुण केजरीवाल, निखिल चिरानियां, दीपक अग्रवाल, राज चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा और नवगछिया शाखा के अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने सम्मानित किया.
मौके पर ही नवगछिया जागृति महिला शाखा की सदस्य सुनीता केडिया, कुमारी शालिनी का उनके निवास पर जा कर सम्मानित किया गया.
इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शहर के बाल भारती, बाल भारती विद्यालय, किड्स प्ले, डीडीए पब्लिक स्कूल, बेथल मिशन आवासीय पब्लिक स्कूल व आवासीय शिक्षा निकेतन में जा कर वहां के शिक्षकों को भी स्मृति चिह्न् देकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर राजेश भरतीया, राज चौधरी, कन्हैया लाल यादुका सहित मंच के कई सदस्य मौजूद थे.