ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चार-पाँच सितंबर को मनाया जायेगा भादों महोत्सव


नवगछिया अनुमंडल के खरीक बाजार स्थित श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में चार-पाँच सितंबर को भादों महोत्सव मनाया जायेगा  |
यह जानकारी श्री राणी सती मंदिर सेवा समिति के प्रदीप जैन, प्रदीप लाठ तथा सुनील लाठ द्वारा दी गयी है |
जिनके अनुसार 4 सितम्बर बुद्धवार भादों वदी चतुर्दशी को राणी सती दादी की अखण्ड ज्योति तथा भव्य श्रृंगार  दर्शन के अलावा सवामणि का आयोजन होगा |
इसी मौके पर शाम में भजन संध्या का भी आयोजन किया जायेगा | जिसमें भागलपुर के गायक भवानी शंकर शर्मा तथा श्री श्याम भक्त मण्डल द्वारा भजनों की गंगा बहेगी |
इस महोत्सव के दूसरे दिन 5 सितम्बर गुरुवार को सुबह से ही पूजा, प्रसाद, आरती, मंगलपाठ तथा छप्पन भोग का आयोजन होगा | जिसमें भागलपुर जिला के अलावा कई जिले के श्रद्धालु शामिल होंगे |