ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

देश भर में भ्रामक तथ्य फैला रही है भाजपा- जदयू


देश भर में भ्रामक तथ्य फैला रही है भाजपा । यह कहना है नवगछिया जिला जदयू के जिलाध्यक्ष एवं जदयू के अन्य कार्यकर्ताओं का ।
जिनके द्वारा रविवार को नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में एक पत्रकार सम्मलेन आयोजित कर यह आरोप भाजपा के नेताओं सह कार्यकर्ताओं पर लगाया गया । 
इस पत्रकार सम्मेलनं में नवगछिया जिला जदयू अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा ने कहा कि देश भर में भ्रामक तथ्य फैला रही है भाजपा । 
वहीँ पूर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयानों की तीखी निंदा करते हुए कहा कि जब से भाजपा को सत्ता से हटाया गया है तब से पुरी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बौखला गये हैं । भाजपा द्वारा नितीश कुमार को मौसमी धर्मनिरपेक्ष बताया जा रहा है । जो 2003 की बात है , जब वे नरेन्द्र मोदी के बुलावे पर गुजरात गये थे । उस समय वे देश के रेल मंत्री थे । उस मौके पर देश सेवा की बात कही थी । देश सेवा का मतलब प्रधानमंत्री नहीं होता है । जिसके भाषण की प्रति और सीडी आज भाजपा वाले बाँट रहे हैं । 
इसके अलावा यह भी कहा कि इन दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को जनता भली भांती समझ रही है । चाहे भोजन में जहर का मामला हो या चापाकल में जहर का । जब हमारे नेता को भाजपा द्वारा देश के विवादित मुद्दे लाने का आभाष हुआ तब उसे अलग किया गया है । 
जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक दादा ने कहा कि हमारी पार्टी नहीं चाहती है कि देश को गृह युद्ध में धकेला जाय । भाजपा को हर चुनाव नजदीक आते ही राम मंदिर की याद सताने लगती है । दादा ने यह भी कहा कि भाजपा अपनी सीमा में रहे , अन्यथा देश की जनता चुनाव के समय उसे जगह पर ला देगी । 
मौके पर इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि बिहार की बदनामी में भाजपा की चाल है । विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमानन्द साह ने कहा कि इस समय भाजपा के लोग राष्ट्र प्रेमी की जगह राष्ट्र द्रोही प्रतीत हो रहे हैं । व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पंसारी ने कहा कि सात वर्षों से बिहार में सब ठीक था । भाजपा को अलग करते ही कई प्रकार की घटनायें होने लगी । गोपालपुर के साकेत बिहारी ने कहा कि भाजपा एक बड़ा राष्ट्रीय दल है । जिसके पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता ड्रामेबाज हैं । 
इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, शंकर लाल केडिया, विमल देव राय, मुन्ना जायसवाल, हुलाश सिंह, भानु महतो, भीम शर्मा, ज्ञान सक कुमार, पप्पू यादव सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे ।