ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा नेताओं का नवगछिया स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत


भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया कचहरी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित विश्वासघात रैली में शामिल होने नवगछिया पहुंचे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का शनिवार की सुबह नवगछिया स्टेशन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया | उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया, उनके समर्थन में नारे भी लगाये |
इस कार्यक्रम में भाग लेने नवगछिया स्टेशन पर  सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस से पहुंचे सांसद राजीव प्रताप रुड़ी | इसके बाद दानापुर कैपिटल एक्सप्रेस से नवगछिया पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सीपी ठाकुर एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार |
जिनके स्वागत में प्रदेश महामंत्री सह जिला प्रभारी संजीव चौरसिया, भागलपुर से मृणाल शेखर, सांसद प्रतिनिधि सह नवगछिया जिला भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, भाजपा के नवगछिया जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा,उपाध्यक्ष चंद्र किशोर शर्मा, जिला मंत्री मुकेश राणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौरसिया, नवगछिया नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, नगर उपाध्यक्ष जेम्स, गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, भाजयुमों के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता, भाजयुमों जिला महामंत्री नवीन कुशवाहा, अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक अजय कुमार सिंह, बिनोद मण्डल, पुलकित सिंह, उमेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद देखे गये |