प्याज खरीदने में अभी आंसू आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 80 रुपए प्रति किलो हो गई थी। अभी भी इसकी कीमत 50 रुपए है। लेकिन अब आपको प्याज मात्र 9 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल सकता है। एक ऑनलाइन शॉपिंग फर्म ने ऐसी पेशकश की है। ग्रुपऑन इंडिया के सीईओ अंकुर वारिकू ने बताया, 'यह डील अत्यंत आसान है। हमारी साइट डील करती है। ऐसे समय में जब प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं, हम इसे महज 9 रुपये प्रति किलो की दर से सुलभ कराने की पेशकश कर रहे हैं। यह डील करने वाले ग्राहकों को प्याज की होम डिलीवरी की जाएगी। इस वेबसाइट के केवल पंजीकृत यूजर्स ही इस तरह की डील कर सकेंगे। हर यूजर मात्र एक डील कर सकेगा।
प्याज को छीले बगैर ही उसकी आसमान छूती कीमतों के चलते रोने पर विवश लोगों के लिए खुशखबरी है। वे अब एक किलो प्याज महज 9 रुपये में खरीद सकते हैं। एक शॉपिंग वेबसाइट ने इस तरह की अत्यंत आकर्षक पेशकश की है। गुरुवार से ही इसका आगाज हो चुका है।
'ग्रुपऑन इंडिया' नामक इस वेबसाइट ने ग्राहकों को अत्यंत मामूली कीमत पर प्याज सुलभ कराने के लिए दिल्ली स्थित एक थोक विक्रेता से गठबंधन किया है। ग्राहक यह ऑनलाइन डील अगले सात दिनों तक कर सकते हैं। इसके तहत ग्राहकों को ऑर्डर देने के 10 दिनों के अंदर प्याज की डिलीवरी हो जाएगी। देश भर के 78 शहरों में रहने वाले ग्राहक इस अनोखी डील से लाभ उठा सकते हैं।
' मालूम हो कि देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रति किलो प्याज की कीमत बढ़कर 80 रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, 'हमारी योजना हर रोज 3,000 किलो प्याज बेचने की है। हम प्याज की उच्च क्वालिटी को भी बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं। हमने इसके लिए दिल्ली के एक बड़े प्याज वितरक के साथ गठबंधन किया है।'
इस डील के तहत ग्राहकों को पैकेटबंद प्याज की होम डिलीवरी विभिन्न कंपनियों जैसे ब्लू डार्ट के जरिए सुनिश्चित की जाएगी, जो ग्रुपऑन की एक पार्टनर है। इस वेबसाइट के केवल पंजीकृत यूजर्स ही इस तरह की डील कर सकेंगे। हर यूजर मात्र एक डील कर सकेगा। प्याज की विशेष पैकिंग की गई है। इसमें प्याज पर नमी बिल्कुल नहीं आएगी।
इस पर द नेशनल एग्रिकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के वाइस चेयरमेन सीबी होल्कर का कहना है कि अकेले दिल्ली में ही करीब 100 ट्रक प्रतिदिन उपभोक किया जाता है। एक ट्रक में तकरीबन 10 टन प्याज होता है।
उनका कहना है कि इस वेबसाइट का इस तरह से सस्ते दाम पर प्याज बेचना एक मार्केटिंग स्टंट है।
