भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल में अब गंगा और कोसी दोनों नदियां समान रूप से कहर बरपा रही है | गंगा नदी का जलस्तर जहां लगभग स्थिर है, वहीं कोसी नदी में पिछले 48 घंटे में जलस्तर में डेढ. फीट से अधिक की वृद्धि हुई है |
नवगछिया भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार जयसवाल ने उपाध्यक्ष दिवाकर कुमार, कदवा दियारा के पंचायत अध्यक्ष रमेश मंडल, खैरपुर कदवा के पंचायत अध्यक्ष पंकज जायसवाल इत्यादि के साथ ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा तथा कदवा दियारा पंचायत के लूरी दास टोला, छोटी भगवानपुर, धोबिनिया बासा, मालेगाव, बेलसंडीह, श्रीपुर बासा, लछमिनिया नंदग्राम, पकरा बासा, कंचनपुर, कासिमपुर, भरोसा सिंह टोला, बोरवा मुसहरी, सहित कई गांवों का दौरा करने के बाद बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है |
भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष के अनुसार बढ़ते जलस्तर से तीनों पंचायत के हर गाँव काफी प्रभावित हो गए है | जिसमें 37 गाँव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं | इन क्षेत्रों में जहां बाढ़ पीड़ितों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है | वहीं प्रशासन अब तक उदासीन बना हुआ है |
भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि लोगों को सबसे बड.ी समस्या यातायात की है | लोग अपने जरूरत की सामग्री को लाने के लिए बाजार नहीं जा पाते हैं | तैर कर बाजार से लोग राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री ला रहे हैं | प्रशासनिक स्तर से पहले नाव की व्यवस्था करनी चाहिए और पीड़ितों के बीच तत्काल बना बनाया भोजन वितरण करना चाहिए | उन्होंने सीओ से राहत कार्य चलाने की मांग की है |
वहीं इस क्षेत्र के अन्य लोगों के अनुसार अगर कोसी के जलस्तर में इसी तरह से इजाफा होता रहा, तो अगले 24 से 48 घंटे में ढोलबज्जा बाजार के भी जलमग्न हो जाने की आशंका व्यक्त की गयी है.
