शिकागो पार्क में गुरुवार देर शाम तीन साल के बच्चों सहित 11 लोगों को गोली मार दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी कि हवाले से बताया कि दुर्घटना शिकागो पार्क के दक्षिणी ओर स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.15 बजे घटी।
अधिकारी ने बताया कि बच्चों और दो अन्य घायलों की हालत नाजुक है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटनास्थल पर कम से कम 10 एंबुलेंस भेजी गईं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के संबंध में फिलहाल किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हाल के वर्षों में शिकागो में बंदूक की हिंसा बढ़ी है। एफबीआई ने इसी हफ्ते जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2012 में गोलीबारी से लगभग 500 हत्याएं हुई हैं।