ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहपुर में संपत्र हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन


  • बिहपुर डाक बंगला में शुक्रवार को संपत्र हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन |
  • सम्मेलन की अध्यक्षता की नवगछिया जिलाध्यक्ष शांतिदेवी कुशवाहा ने | संचालन किया जदयू नेता शमीम मुत्रा ने |
  • सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, बाढ. के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू जी, जदयू अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष मो सलाम, बिहार विधानसभा के सचेतक व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता नवगछिया के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह |
  • जिलाध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, विरेंद्र कुमार सिंह और युवा जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारि कुमार भारती ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित |
  • सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की आहट स्पष्ट रूप से देखी गयी. सबों ने संबोधन में 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूतीकरण पर बल दिया |
  • मौके पर जदयू नेताओं ने भाजपा व राजद पर किया करारा प्रहार भी |
  • सम्मेलन में मंत्री श्याम रजक ने एक ओर जहां राज्य सरकार के कार्यो व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं भाजपा एवं राजद तीखे वाण छोड़े।  
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलाम ने कहा कि जनता समझ रही है कि जैसे ही भाजपा गठबंधन से हटी तो कैसे मीड डे मील व चापाकल में जहर व बेतिया आदि में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनने लगा। भाजपा-राजद गठजोड़ राज्य में पुन: अराजक स्थिति लाना चाहती है।
  •  एमएलसी महाचंद्र सिंह ने गठबंधन तोड़ने का आरोप भाजपा पर मढ़ते हुए उस पर विधवा विलाप करने का आरोप लगाया। 
  •  बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने भागलपुर के सांसद शाहनवाज हुसैन को धोखेबाज बताते हुए कहा कि इस बार या तो हारेंगे या क्षेत्र को छोड़कर भागेंगे।
  •  इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामदेव मंडल, महिला सेल की जिलाध्यक्षा अंजनी देवी, कमरजहां परवीन, बुलजी चौधरी, त्रिपुरारी भारती, नीरज कुमार, पप्पू यादव, मनोज कुमार लाल, शिव कुमार पंसारी, शंकर लाल केडिया, परमानन्द साह, पारसनाथ साहु, सदानंद मंडल, लालमोहन, लुटो राय, महेन्द्र सिंह, सुनील उर्फ गब्बर, नमीता रानी आदि समेत नवगछिया पुलिस जिला समेत सभी प्रखंडों को जद यू नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।